Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोला थाना घेराव मामला : JLKM नेता संतोष महतो समेत चार ने किया आत्मसमर्पण

गोला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, जिला अध्यक्ष देवानंद महतो, शिव नंदन मुंडा और शहबाज अनवर गोल्डी ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh :  गोला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, जिला अध्यक्ष देवानंद महतो, शिव नंदन मुंडा और शहबाज अनवर गोल्डी ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

 

बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 में गोला-राजरप्पा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में अजीत हेम्ब्रम और सागर हेम्ब्रम की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद न्याय की मांग को लेकर जेएलकेएम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गोला थाना का घेराव किया था.

 

इसी मामले में पुलिस ने सड़क जाम, पत्थरबाजी और सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया था. मामले में दर्ज प्राथमिकी को लेकर जेएलकेएम नेताओं ने प्रशासन पर साजिश का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि वे केवल पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे.

 

चारों नेताओं ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे. पार्टी ने कहा है कि न्याय के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही