Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

5 करोड़ का सोना लूट मामला : साहिबगंज के युवक को अरेस्ट कर ले गई बंगाल पुलिस समेत दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला अंतर्गत चांचल में 5 करोड़ का सोना लूट मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस साहिबगंज के एक युवक को गिरफ्तार कर ले गयी. पुलिस ने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के झंडा मेला में छापेमारी कर आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल ले गई. इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िला अंतर्गत चांचल थाना क्षेत्र में 5 करोड़ के सोना लूट की वारदात हुई थी. 25 दिसंबर को हुई वारदात में बंगाल पुलिस को जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहंडा, झंडा मेला निवासी दीपक कुमार दास की संलिप्तता की जानकारी मिली. पश्चिम बंगाल पुलिस  जिरवाबाड़ी थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर बंगाल ले गई. इस वारदात में 9 लोग शामिल थे. जिसमें 4 लोग साहिबगंज के बताए जाते हैं. वहीं पश्चिम बंगाल पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार विश्वास, एएसआई हीरा शेख, एसआर राम व मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदरजनना में शुक्रवार को नाबालिग लड़के व उसके दोस्त के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की घर के आगे टहल रही थी. इस बीच लड़का व लड़की से बीच फोन पर बात हुई. इसके बाद दोनों रेलवे लाइन पार कर 10 चकिया ट्रक में चले गए. जहां पहले मौजूद एक लड़के ने उक्त लड़की के साथ दुष्कर्म किया. फिर उसके साथी ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इधर मामला सामने आते ही पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों को निरुद्ध कर नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं जैसे ही मुफस्सिल थाना अनुपम प्रकाश को इसकी सूचना मिली तुरंत पुलिस मामले की छानबीन में जुट गये. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/government-alert-pds-ration-may-be-distributed-from-monday/">सरकार

अलर्टः सोमवार से बंट सकता पीडीएस का राशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही