Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए गोल्ड मेडलिस्ट

  • 4 को मिला गोल्ड मेडल और 108 को डिग्री
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी थे मौजूद
Ranchi : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में चार विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. 108 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गयी. जेयूटी सभागार, नामकुम में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ट्रिपल आईटी के अध्यक्ष अरुण जैन और ट्रिपल आईटी रांची के निदेशक विष्णु प्रिये मंच पर मौजूद थे. दीक्षांत समारोह में बीटेक सत्र 2019-23 के दो और एमटेक सत्र 2021-23 के दो विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया. वहीं एक को पीएचडी की डिग्री दी गई. डिग्री पानेवालों में  बीटेक के 102 और एमटेक के 6 विद्यार्थी शामिल हैं. बीटेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के 1, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 1, एमटेक कंप्यूटर साइंस के 1 व इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन के 1 विद्यार्थी को गोल्ड मेडल दिया गया. गोल्ड मेडलिस्ट का कहना है

आगे पीएचडी करना चाहती हूं - विभा

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एमटेक में विभा को गोल्ड मेडल मिला है. विभा ने इसका श्रेय अपने माता- पिता और सास- ससुर को दिया है. उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य पीएचडी करना है. गोल्ड मेडल पाकर बहुत खुशी हो रही है.

अंकिता ने अपने माता- पिता को दिया श्रेय

इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एमटेक में अंकिता कुमारी को गोल्ड मिला है. अंकिता ने इसका श्रेय अपने माता- पिता को दिया है. बताया कि वह अभी कहीं जॉब नहीं कर रही है. आगे पीएचडी करना चाहती है.

देश के लिए कुछ करना चाहती हूं - शिवांगी संगवान

इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग बीटेक में शिवांगी संगवान को गोल्ड मेडल मिला है. वर्तमान में वह ब्रोड्रीज इन फ्यूचर में इंटर्नशिप कर रहीं है. उन्होंने बताया कि मैं आगे जाकर देश के लिए कुछ करना चाहती हूं. शिवांगी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है.

हमें एक लक्ष्य तय करना चाहिए- सविता नंदन

सविता नंदन को बीटेक में गोल्ड मेडल मिला है. सविता नंदन वर्तमान में टेक्नो इंडिया में जॉब कर रही है. इन्होंने गोल्ड मेडल मिलने का श्रेय आपने माता- पिता और गुरुजनों को दिया है. उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में एक लक्ष्य तय करना चाहिए और उस लक्ष्य के लिए काम करना चाहिए. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/obcs-to-get-27-per-cent-reservation-in-jharkhand-obc-morcha/">झारखंड

में ओबीसी को मिले 27 फीसदी आरक्षण : ओबीसी मोर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही