Search

Golden Globe Award 2023 :’RRR’ के गाने ‘Naatu Naatu’ को मिला बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड

Lagatar Desk : एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिया गया है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में हो रहा है. यह लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में हो रहा है. रेड कार्पेट पर इस बार इंडिया से भी लोग शामिल हुए हैं.‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एमएम केरावनी, गायक काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज के इस गाने को 80वें गोल्डन ग्लोब्स में सर्वश्रेष्ठ गाने का अवॉर्ड दिया गया है. इससे पूरी टीम बेहद खुश है.

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलना इंडियन सिनेमा के लिए गर्व की बात

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलना इंडियन सिनेमा के लिए गर्व की बात है. एसएस राजामौली की फिल्म `आरआरआर` दरअसल, दो कैटगरी के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है. यह नॉन इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग मोशन पिक्चर के लिए नॉमिनेट हुई है. गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीतने की दौड़ में दुनियाभर से फिल्में मुकाबला कर रही हैं.

लॉस एंजेलिस में हुई स्क्रीनिंग का एक वीडियो शेयर किया

हाल ही में रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ के मेकर्स ने लॉस एंजेलिस में हुई स्क्रीनिंग का एक वीडियो शेयर किया था. जो काफी वायरल हुआ था.  वीडियो में थिएटर में चलते हुए शो के बीच में नाटू-नाटू गाना बजते ही लोग डांस करने लगते हैं. मेकर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘क्या आपको नाटू पता है? लॉस एंजेलिस यह अपनी आंखों से देख रहा है’.

‘नाटु-नाटु’ को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है

आरआरआर के गाने ‘नाटु-नाटु’ को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर किया गया है. ‘नाटु-नाटु’ एक तेलुगु गाना है जिसे हिंदी में ‘नाचो-नाचो’ के नाम से रिलीज किया गया था. गाने का संगीत एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है. इसे राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने गाया है. गाने की कोरियोग्राफी प्रेम रक्षित ने की है. इस गाने को ‘म्यूजिक(ऑरिजिनल सॉन्ग)’ श्रेणी में ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp