Search

 
 
 

रांची, धनबाद समेत 11 जिलों में पोस्टिंग चाहने वाले पुलिसकर्मियों के पास सुनहरा अवसर, करें ऑनलाइन आवेदन

 
Ranchi :  झारखंड पुलिसकर्मियों के पास 11 जिलों में काम करने का सुनहरा अवसर है. इच्छुक पुलिसकर्मी इन जिलों में काम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, देवघर, सरायकेला, दुमका और गिरिडीह में सिपाही और हवलदार को पदस्थापित किया जाना है. जो पुलिसकर्मी इन जगहों पर जाने को इच्छुक हैं वो नीचे दिये गये क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. https://lagatar.in/golden-opportunity-for-policemen-seeking-posting-in-11-districts-apply-online/untitled-4-95/"

rel="attachment wp-att-962236">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-4-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ऑनलाइन आवेदन में देनी होगी ये जानकारियां :

  • – पदनाम और नाम
  • – वर्तमान में पदस्थापित जिला
  • – मोबाइल नंबर
  • – जन्म तिथि
  • – जेंडर
  • – गृह जिला
  • – नियुक्ति तिथि
  • – सेवानिवृति की तिथि
  • – किस जिला में नियुक्त हुए
  • – पिछली पांच पोस्टिंग की जानकारी
  • – कोई बीमारी हो तो उसकी जानकारी
  • – तबादला के लिए जिला की सूची
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही