Search

 
 
 

झारखंड : अग्निवीर बनने का सुनहरा अवसर, 1-9 जुलाई तक मोरहाबादी मैदान में भर्ती रैली

 
Ranchi :  झारखंड के युवाओं के पास अग्नीवीर बनने का सुनहरा अवसर है. इसको लेकर भारतीय सेना आगामी एक से नौ जुलाई तक रांची के मोरहाबादी मैदान में भर्ती रैली आयोजित कर रहा है. हालांकि इस भर्ती रैली में केवल पुरूष शामिल हो सकते हैं. इस संबध में रांची के सेना भर्ती कार्यालय ने सूचना जारी की है. जारी सूचना में कहा गया है कि दलालों से सावधान रहें और उनके झांसे में नहीं आये. सेना में भर्ती निष्पक्ष और पारदर्शी है. (पढ़ें, प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-modi-visits-the-historic-11th-century-al-hakim-mosque-in-cairo/">प्रधानमंत्री

मोदी ने काहिरा की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल हाकिम मस्जिद का दौरा किया)

24 जिलों के पुरुष उम्मीदवार भर्ती रैली में हो सकते हैं शामिल

सेना द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि झारखंड के सभी 24 जिलों के पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं. सामान्य प्रवेश परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड मेल आईडी पर 12 जून को भर्ती कार्यालय की ओर से प्रवेश पत्र दिया गया है. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दी गयी तिथि, समय और बताये गये स्थान पर उपस्थित होना है. सेना भर्ती कार्यालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती रैली में अग्निवीर जीडी, क्लर्क, स्टोरकीपर, टेक्निकल, ट्रेड्समैन दसवीं और ट्रेड्समैन आठवीं की बहाली होगी. इसे भी पढ़ें : रिपोर्ट">https://lagatar.in/revealed-in-report-increasing-trend-targeting-highly-sensitive-vvip-places-women-and-children-are-being-made-shields/">रिपोर्ट

में खुलासा: अति संवेदनशील VVIP स्थानों को निशाना बनाने का बढ़ा चलन, महिलाएं व बच्चे बनाए जा रहे ढाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही