Search

 
 
 

गोमिया प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ की कार्रवाई

 

छापेमारी कर दुकान किया सील

Bermo:  स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गोमिया प्रशासन की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सोमवार को गोमिया मुख्य चौक पर स्थित बबलू वस्त्रालय दुकान को प्रशासन ने लॉकडाउन का उलंघन करने के आरोप में सील कर दिया. अंचल निरीक्षक सुरेश बर्णवाल ने कहा कि दुकान का संचालक नियम का उल्लंघन कर रहा था. मिली सूचना के आधार पर दुकान पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई. प्रशासन ने दुकान को अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया है.

शटर बंद कर होती है दुकानदारी

इस प्रकार 29 अप्रैल को साड़म स्थित रतनलाल मुकेश कुमार नामक कपड़ा सील किया गया था. अंचल निरीक्षक शटर गिराकर दुकानदारी करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है. शटर बाहर से बंद रहता है और अंदर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

बता दें कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बाद 6 मई तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत लॉकडाउन लगा है. इसमें आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कपड़ा, जूता-चप्पल, और सैलून जैसी दुकानों को खोलने पर रोक है. प्रशासन के सख्ती के बावजूद भी साड़म और गोमिया में सरकार के आदेश का उल्लंघन कर गुपचुप तरीके से दुकानें खोली जा रही हैं. यह ठीक नहीं है. भीड़ होगी तो कोरोना चेन को तोड़ना मुश्किल होगा. इसलिए निर्देश का पालन करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही