Bermo : झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड के गोमिया के कढ़मा सब स्टेशन में कार्यरत जूनियर लाइन मैन विनोद राम रवानी का शव एक पेड़ पर लटकता मिला. विनोद राम का शव उनके घर से आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला है. घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली, उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी.
गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी
सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि 48 वर्षीय विनोद राम रवानी 28 जनवरी की रात को घर से ड्यूटी करने कढ़मा सब स्टेशन गये थे. लेकिन दूसरे दिन जब वह नहीं लौटे तो घर वाले खोजबीन करने लगे. विभाग में पता किया तो जानकारी मिली कि वे रात को ड्यूटी करने के बाद 29 जनवरी को दोपहर एक बजे यहां से निकले हैं. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की
घर वाले अपने स्तर से खोज करने में नाकाम रहे, तब उन्होंने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर खोजबीन शुरू की तो गोमिया रवानी टोला (उनके घर से एक किलोमीटर के आसपास) का लोकेशन का ट्रेस हुआ. लोकेशन के आधार पर खोजबीन की गयी, मगर वह नहीं मिले. ओएनजीसी प्लांट से कुछ दूर पर पेड़ से लटका हुआ शव मिला
देर रात करीब एक बजे ग्रामीणो और परिवार के लोगों ने घर से आधा किलोमीटर दूर ओएनजीसी प्लांट से कुछ दूर पर पेड़ से उनका लटका हुआ शव देखा. रात को ही पुलिस को यह जानकारी दी गयी. पुलिस सदल-बल घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. विनोद के माता पिता नहीं हैं. पत्नी और दो बेटियां है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment