Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया के मजदूर की जोधपुर में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Advertisement
Advertisement
Bermo :  गोमिया प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत के पलानी ग्राम निवासी विष्णु देव रविदास (25 वर्ष) का राजस्थान के जोधपुर में निधन हो गया है. रविवार की देर रात तक मृतक का शव घर पहुंचेगा. इस संबंध में विष्णु देव के पिता देवचंद रविदास ने बताया कि नावाडीह प्रखंड के चिरुडीह निवासी जगदीश रविदास उसे काम कराने के लिए राजस्थान के जोधपुर ले गया था. 20 मई को सूचना मिली कि वह बीमार है और उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि उसके बेटे को पूरी मज़दूरी नहीं देता था. इसलिए बीच में काम छोड़कर वापस घर लौट आया था लेकिन होली के बाद उसे फिर बकाया भुगतान के वायदे के साथ जोधपुर ले गया था. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-meeting-of-central-dhumkudia-committee-concluded/">रांची:

केंद्रीय धुमकुड़िया समिति की बैठक संपन्न उन्होंने यह भी बताया कि जगदीश रविदास पंचायत चुनाव के सिलसिले में अपने गांव चिरुडीह आया हुआ है. वहां उसका बेटा काम देख रहा था. लेकिन घटना के बाद उसका बेटा वहां से फरार हो गया. उन्होंने बताया कि उसका वह कमाऊ बेटा था, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था. इस संबंध में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह और पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख प्रकट किया और कहा कि यदि किसी प्रकार की घटना हुई है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सरकार की ओर से उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही