Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित मोती चौक के निकट मंगलवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. व्यक्ति की पहचान आलू व्यवसायी दशरथ साव (50 वर्षीय) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दशरथ साव के घर पर पावर सप्लाई नहीं हो रहा था. ऐसे में वो सीढ़ी की मदद से पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था. इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया और झटका लगने से नीचे जमीन पर गिर गया. आनन फानन में उसे तुरंत गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया. लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार वाले उसे पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. [wpse_comments_template]
गोमिया : करंट लगने से आलू व्यवसायी की मौत
Last Updated: Jun 11, 2024 12:00 AM (IST)