Search

 
 
 

गोमिया : सोना सोबरन योजना के तहत दस-दस रुपये में बांटी गयी साड़ी-धोती

 
Bermo : गोमिया के गंझूडीह ग्राम में सोना सोबरन योजना के तहत दस-दस रुपये में गरीबों के बीच साड़ी और धोती का वितरण किया गया. डीलर सुंदर लाल राम द्वारा करीब 20 महिला एवं पुरूषों के बीच साड़ी-धोती बांटी गयी. इस अवसर पर हजारी पंचायत के मुखिया तारामणि देवी और डीलर सुंदर लाल राम समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-selfie-point-at-sido-kanhu-indoor-stadium-for-the-tricolor-program-at-har-ghar/">साहिबगंज

: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में लगा सेल्फ़ी प्वाइंट)

गरीबों को मिल रहा है सरकार की योजना का लाभ-पंचायत मुखिया

तारामणि देवी ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखकर सोना सोबरन योजना को लागू किया है. इस योजना का लाभ गरीबों को मिल रहा है. वहीं डीलर ने बताया कि वो राज्य सरकार की इस योजना को ईमानदारी से पालन कर रहे हैं. मौके पर वार्ड सदस्य राजू यादव, गीता देवी, तारा राम, समाजसेवी रामचंद्र गंझू, श्रवण राम, बासदेव राम, राजेंद्र राम, लखन राम, दशरथ राम, राजू राम, विनोद राम सहित कई ग्रामीण वहां मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : RINPAS">https://lagatar.in/rinpas-patient-death-case-fir-in-kanke-police-station-against-in-charge-director-dr-jayati-simlai-accused-made/">RINPAS

मरीज मौत केस : प्रभारी निदेशक डॉ जयती सिमलाई के खिलाफ कांके थाना में FIR, बनाया गया आरोपी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही