Bermo : गोमिया मोड़ के समीप काली मंदिर में 30 जनवरी से तीन दिवसीय श्रीश्री वार्षिक माघी काली पूजा का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्या शामिल थीं. काली मंदिर में नवनिर्मित गुंबद की कलश को नगर भ्रमण कराया गया. कलश यात्रा गोमिया मोड़, मोती चौक, गोमिया बस्ती होते हुए भगत अहरा तालाब होते हुए मंदिर पहुंची. अहरा तालाब में वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरा गया. सभी कलश को मंदिर में चंडी पाठ व कलश प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया. रात में निशा पूजन किया जाएगा. दूसरे दिन माता का पूजन, पुष्पांजलि और आरती किया जाएगा. तीसरे दिन माता का पूजन, पाठ, हवन, आरती, पुष्पांजलि एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. अनुष्ठान संपन्न कृष्णानंद शास्त्री, चंदन शास्त्री एवं मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री कराएंगे. अंतिम दिन महाप्रसाद का वितरण मौके पर समाजसेवी जगदीश प्रसाद स्वर्णकार, भाजपा के वरीय नेता डॉ. सुरेंद्र राज, विशाल भारती, मनोज साव, आदित्य पांडेय, प्रदीप रवानी, किशोर साव, राजेंद्र रजक, विपिन नायक, बसंत जायसवाल, कुलदीप प्रजापति, धनेश्वर साव, केदार रवानी, अनिल साव, सुनील चौधरी, ओम प्रकाश जायसवाल उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=231695&action=edit">यह
भी पढ़ें : बोकारो : विस्थापितों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बोकारो : विस्थापितों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Leave a Comment