Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया की 29 पंचायतों में 40 दिन में 313 लोगों की मौत, सर्वे में सामने आया आंकड़ा

Advertisement
Advertisement

18 लोगों की हार्ट अटैक से मौत

Bermo: कोरोना महामारी में कई लोगों ने अपनों को खो दिया है. उनके लिए अब जिंदगी और मुश्किल हो गई है. वैसे 20 मई के बाद संक्रमण की रफ्तार घट रही है. लगातार डॉट इन की टीम बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में हालात पर पूरी नजर रखे हुए थी. बताया जाता है कि बीस दिन में 80 लोगों की मौत से गोमियावासियों को चिंता में डाल दिया था. लेकिन इससे सरकार का ध्यान भी इस तरफ गया. हेमंत सरकार गांव की ओर मुखातिब हुई और हालात का जायजा लेने लगी.

पंचायत प्रतिनिधि से हुई बात

इस दौरान लगातार मीडिया ने गोमिया प्रखंड के 29 पंचायतों का सर्वे किया. इसमें पंचायत प्रतिनिधि और गांव के प्रमुख व्यक्तियों से बात कर महामारी के दौरान अप्रैल और मई माह के बीच लोगों की मौत की जानकारी ली गई. इस दौरान 01 अप्रैल से 10 मई तक सर्वे किया गया. इसमें 313 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया. इसमें सबसे ज्यादा होसिर पूर्वी पंचायत में 30 लोगों की मौत हुई. जबकि हजारी में 22, खम्हरा में 21, स्वांग दक्षिणी में 16 स्वांग उत्तरी, चतरोचटी और कर्री खूर्द पंचायत में 15-15 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा साड़म पश्चिमी में 13 साड़म और पूर्वी में 12 लोगों की मौत हुई.

इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/efforts-to-make-ranchi-jam-free-rmc-preparing-to-create-more-than-10-vending-zones/78030/">रांची

को जाममुक्त करने की कवायद, RMC ने की 10 से अधिक वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी       

जिन 29 पंचायतों का जायजा लिया गया, उसमें गोमिया, पलिहारी, गुरूडीह, हजारी, स्वांग उतरी, स्वांग दक्षिणी, ससबेड़ा पूर्वी, ससबेड़ा पश्चिमी, खम्हरा, होसिर पूर्वी, होसिर पश्चिमी, साड़म पूर्वी, साड़म पश्चिमी, तुलबुल, सियारी, ललपनिया, बडकीपुन्नू, कण्डेर, महुआटांड, धवैया, टिकाहारा, कुन्दा, पचमो, तिलैया, चतरोचटी, बडकी चिदरी, लोधी, कर्री खूर्द, चुटे शामिल है. इन पंचायतों में 47 लोगों की कोरोना से मौत होने की बात सामने आई है. इसके अलावा 51 लोगों की सर्दी, खासीं, बुखार और 10 लोगों की सुगर से जबकि 18 लोगों की हार्ट अटैक से मौत होने की बात है. इसके अलावा अन्य बीमारी से भी मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-teachers-are-in-a-state-of-disarray-contracted-teachers-did-not-get-salary-for-two-and-a-half-years-guest-teachers-of-second-shift/78510/">रांची

यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का हाल बेहाल, अनुबंधित शिक्षकों को सवा साल तो द्वितीय पाली के अतिथि शिक्षकों को दो साल से नहीं मिला वेतन      

मृतकों में हर उम्र के लोग शामिल

बता दें कि इस महामारी में हर उम्र के लोगों की मौत हुई है. सर्वे के अनुसार इसमें 18 से 40 वर्ष तक में 51 लोगों की मौत हुई है. जबकि 41 से 50 वर्ष में 57 और 51 से 60 वर्ष तक में 68 लोगों की मौत हुई है. जबकि 61 वर्ष से ऊपर में सर्वाधिक 137 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है.

इसे भी पढ़ें-  ममता">https://lagatar.in/mamta-appointed-alpan-bandopadhyay-as-chief-advisor-dwivedi-becomes-new-cs/78610/">ममता

ने अल्पन बंदोपाध्याय को बनाया मुख्य सलाहकार, द्विवेदी बने नये सीएस      

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही