Gomiya: लूटपाट की योजना बना रहे एक अपराधी को गोमिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधी की गिरफ्तारी गोमिया थाना क्षेत्र के होसीर उच्च विद्यालय मैदान के पास से हुई है. गिरफ्तार हुए अपराधी की पहचान सूरज के रूप में की गयी है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली सहित कई अन्य सामान बरामद किये हैं. हालांकि मौके पर मौजूद कई अन्य अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे. फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.
गोमिया: लूटपाट की योजना बना रहे अपराधी गिरफ्तार, हथियार और गोली बरामद
Last Updated: Oct 30, 2020 12:00 AM (IST)