Search

गोमो : प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, रिहाई और शादी की मांग पर अड़ी

जानकारी के अनुसार युवती की पहचान शाहरिया निवासी देवन्ती कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह किसी शादीशुदा युवक से प्रेम करती है. उस युवक को निमियाघाट थाना पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार किया था. प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
 
Dhanbad : धनबाद के गोमो क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी की गिरफ्तारी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना सिकलाइन इलाके की बताई जा रही है, जहां करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. 

जानकारी के अनुसार युवती की पहचान शाहरिया निवासी देवन्ती कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह किसी शादीशुदा युवक से प्रेम करती है. उस युवक को निमियाघाट थाना पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार किया था. प्रेमी की गिरफ्तारी से आहत युवती सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. 

टावर पर चढ़ी युवती लगातार अपने प्रेमी को तुरंत रिहा करने और उसी से शादी कराने की मांग करती रही. नीचे मौजूद पुलिसकर्मी और ग्रामीण उसे समझाने में जुटे रहे, लेकिन वह काफी देर तक अपनी जिद पर अड़ी रही.

घटना की सूचना मिलते ही हरिहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गये, पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. 

इसके बाद युवती को थाने ले जाया गया और उसके परिजनों को सूचना दी गयी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।.वहीं इस घटना को लेकर पूरे इलाके में देर तक चर्चा होती रही. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही