Search

 
 
 

गोमो : कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, डेढ घंटे तक बाधित रहा परिचालन

 
Gomoh :  धनबाद रेल मंडल के गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. फुसरो स्टेशन से गोमो आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे क्रॉसिंग पटरी से नीचे उतर गये. मालगाड़ी बेपटरी होने से प्लेटफार्म नंबर 4, 5, 6 सहित लूप लाइन पर करीब  डेढ घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा.  घटना की सूचना पाकर विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. तकनीकी कर्मियों ने एक घंटे के भीतर बेपटरी हुई बोगी को पटरी पर चढ़ाया. इसके बाद करीब 6:30 बजे इस रूट पर परिचालन शुरू हुआ. गोमो चोपन व गोमो खरगपुर पैसेंजर ट्रेन निर्धारित समय से देर से खुली. बता दें कि इस रेल क्रॉसिंग स्थल पर 9 मार्च 2023 को बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन का पहिया बेपटरी हो गया था. जिसकी वजह से करीब दो-तीन घंटे तक ट्रेनों परिचालन बाधित हुआ था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8b9e56ba-643a-4a20-ae43-32b73432c588.jpeg"

alt="" width="963" height="1280" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही