Search

 
 
 

गोमो : गैराज से ट्रक ड्राइवर का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Gomoh :  हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गोमो अंतर्गत पावापुर स्थित एनएच पर एक ट्रक गैराज से रविवार शाम एक ड्राइवर का शव बरामद हुआ है. शव की पहचान नरकोपी गांव निवासी द्वारका प्रसाद महतो (35 वर्षीय) के रूप में हुई है. हरिहरपुर थाना की पुलिस ने आज सोमवार सुबह 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएम अस्पताल धनबाद भेज दिया है और जांच में जुट गयी है.  ड्राइवर की मौत कैसे हुई है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा.

ट्रक की चपेट में आने से हुई होगी मौत

पहला दृश्य से बताया जा रहा है कि गैराज में खड़ी ट्रक को पीछे  करने के क्रम में द्वारिका प्रसाद महतो उसकी चपेट में आया होगा. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी होगी. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि उसके शरीर में कही भी चोट के निशान नहीं है. हरिहरपुर थाना पुलिस ने  ट्रक को कब्जे में ले लिया है. गैरेज संचालक और ट्रक ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही