Search

 
 
 

गोमो: रेल रोको आंदोलन में शामिल कुड़मी नेताओं को मिली जमानत

 
Gomoh: गोमो स्टेशन पर 20 सितंबर को कुड़मी नेताओं ने रेल रोको आंदोलन किया था. इसमें शामिल कुड़मी नेताओं पर केस हुआ था. केस में 11 कुड़मी नेताओं के नाम दर्ज थे. इन सभी नेताओं को शनिवार देर शाम आरपीएफ पोस्ट गोमो से जमानत मिल गयी. आरपीएफ निरीक्षक एस के झा ने बताया कि कोर्ट के आलोक में रेल रोको आंदोलन में शामिल नेताओं को जमानत दी गई है. आगे की कार्रवाई कोर्ट में होगी. जमानत पाने वाले कुड़मी नेताओं में प्रमुख अजीत महतो, हलदर महतो, सदानंद महतो, तुलसी महतो, रोहित महतो और विनोद कुमार महतो के अलावा अन्य उपस्थित थे. आंदोलन के नेतृत्वकारी अजीत महतो ने कहा कि रेल रुको आंदोलन कर सरकार को हमने अपनी मांगों से अवगत कराया है. झारखंड सरकार ने वार्ता कर आगे की कार्रवाई के लिए समय दिया है. सहा कि अगर हमारी मांगों पर सरकार पहल नहीं करेगी, तो फिर से आंदोलन होगा. इसे भी पढ़ें -मैथन:">https://lagatar.in/maithon-heavy-collision-between-car-and-bike-bike-rider-dies-on-the-spot/">मैथन:

कार व बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही