Search

 
 
 

गोमो : पुलिस ने 70 मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा, तीन तस्कर गिरफ्तार

 
Gomoh :  हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच पर स्थित सतकिरा चेक पोस्ट पर शनिवार अहले सुबह चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 70 मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा. पुलिस ने मौके पर कंटेनर चालक मोहम्मद शरीफ ( डुमरिया बांका, बिहार) खलासी मो. नसीम कुरैशी (मुरादाबाद, सासाराम) और तस्कर एजाज कुरैशी (खुरमाबाद , सासाराम) को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों ने बताया कि उन्होंने मवेशियों को सासाराम (बिहार) के खोरमाबाद से लोड किया था और पश्चिम बंगाल के इलाम बाजार पानागढ़ ले जा रहे थे.

सभी मवेशियों की करायी गयी स्वास्थ्य जांच

थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने बताया कि हरिहरपुर थाना पुलिस की सक्रियता से सतकिरा चेक पोस्ट पर 70 मवेशियों से लदे कंटेनर को पकड़ा गया है. बताया कि पकड़े गये सभी मवेशियों को हरिहरपुर थाना गोमो लाया गया. इसके बाद थाना परिसर में सभी को चारा-पानी दिया गया. कई मवेशियों की हालत खराब है और वो चल नहीं पा रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने थाना परिसर में ही पशु चिकित्सक को बुलाकर सभी मवेशियों की स्वास्थ्य की जांच करायी गयी. कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही