Search

 
 
 

गुड फ्राइडे आज, देशभर के चर्चों में विशेष प्रार्थनाएं व जुलूस निकले, पीएम सहित कई ने यीशु मसीह को किया याद

 
LagatarDesk :  आज गुड फ्राइडे है. यह दिन ईसाई धर्मालंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी दिन ईसा मसीह को मानवता के कल्याण के लिए सूली पर चढ़ाया गया था. तब से देश भर में ईसाई समुदाय इस दिन को गहरे शोक, प्रार्थना और आत्मचिंतन के साथ मनाते हैं. गुड फ्राइडे के मौके पर दुनियाभर में ईसाई समुदाय आज के दिन चर्चों में विशेष प्रार्थनाओं, मौन साधना और उपवास के माध्यम से प्रभु यीशु के बलिदान को स्मरण कर रहे हैं. कुछ-कुछ जगहों पर गुड फ्राइडे जुलूस भी निकाला गया है. तमिलनाडु के तंजावुर में प्रभु यीशु के अनुयायियों ने गुड फ्राइडे जुलूस में भाग लिया. इसी तरह तिरुवनंतपुरम (केरल) के पलायम में सेंट जॉर्ज कैथेड्रल से गुड फ्राइडे जुलूस निकाला गया, जिसमें ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए. दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में गुड फ्राइडे की प्रार्थना सभा आयोजित की गयी. https://twitter.com/PTI_News/status/1913066553274483093

गुड फ्राइडे से पहले पुडुचेरी के चर्चों में मौंडी थर्सडे के दिन पैर धोने की रस्में मनाई गईं. मौंडी थर्सडे को ईसा मसीह द्वारा क्रूस पर चढ़ाये जाने से एक शाम पहले अपने शिष्यों के पैर धोने की घटना के रूप में मनाया जाता है. https://twitter.com/PTI_News/status/1913047490766770454

 
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा कि गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं. यह दिन हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है. शांति और एकजुटता की भावना हमेशा बनी रहे.
https://twitter.com/narendramodi/status/1913065117559726412

 
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी गुडफ्राइडे की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि दया, क्षमा, त्याग और सहानुभूति का सार हमारे कार्यों को प्रेरित करता रहे. आइए हम अपने साझा अस्तित्व में मानवता, दया और शांति के मूल्यों को अपनाएं.
https://twitter.com/kharge/status/1913062508946153930

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा कि यह गुड फ्राइडे हर दिल को करुणा, दया और प्रेम से भर दे और सभी के लिए शांति लेकर आये. 
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1913070791841005747

प्रियंका गांधी ने लिखा कि यह शुभ दिन हम सभी को याद दिलाए कि प्रभु यीशु ने हमें सिखाया है कि प्रेम, करुणा और क्षमा की शक्ति में कभी विश्वास न खोएं.
https://twitter.com/priyankagandhi/status/1913067959829909997

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा कि गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन. प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा के भाव का संदेश दिया था. उनके बताए हुए मार्ग के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. 
https://twitter.com/NitishKumar/status/1913062139255783733

   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही