Search

 
 
 

अच्छी पहल : रांची के सिमलिया और सिल्वे का महेश पोद्दार ने किया सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयन

 
Ranchi :  राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रांची जिला के 2 गांवों का चयन सांसद आदर्श ग्राम के रूप में किया है. रातू प्रखंड का सिमलिया महेश पोद्दार का 5वां तथा नामकुम प्रखंड का सिल्वे छठा सांसद आदर्श ग्राम बनेगा. महेश पोद्दार ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव और रांची के उपायुक्त को पत्र लिखकर सिमलिया और सिल्वे को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयन की सूचना दे दी है.

जिला प्रशासन जल्द कराएगा बेसलाइन सर्वे

सांसद आदर्श ग्राम योजना के दिशा- निर्देशों के अनुरूप अब जिला प्रशासन शीघ्र ही इन गांवों में बेसलाइन सर्वे, नोडल ऑफिसर की नियुक्ति, ग्रामसभा कर ग्राम विकास योजना तैयार करने और जिला स्तरीय बैठक कर ग्राम विकास योजना को स्वीकृति देने की प्रक्रिया पूरी करेगा. इसके बाद विभिन्न विभागों से ग्राम विकास योजना में चयनित योजनाओं का क्रियान्वयन होगा. इसे भी पढ़ें – शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-compared-modi-government-to-hitlers-rule-said-the-government-wants-to-end-the-nehru-gandhi-dynasty/">शिवसेना

ने मोदी सरकार की तुलना हिटलरशाही से की, कहा, नेहरू-गांधी वंश को  खत्म करना चाहती है सरकार

चार आदर्श गांव का सांसद ने पहले से किया है चयन

महेश पोद्दार ने इससे पहले रांची जिले के नामकुम प्रखंड में महिलौंग, रातू प्रखंड में बाजपुर, धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड में करमाटांड़, खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में लिमडा ग्राम का चयन सांसद आदर्श ग्राम के रूप में किया है.

चयनित गांव में कई विकास योजनाएं हो चुकी हैं पूरी

महिलौंग, बाजपुर और करमाटांड़ में स्वीकृत ग्राम विकास योजना के अनुरूप कई योजनाओं का क्रियान्वयन हो चुका है. सांसद की व्यक्तिगत रुचि और सीएसआर के माध्यम से भी कई योजनाएं क्रियान्वित हुई हैं. खूंटी जिले के लिमडा में ग्राम सभा, ग्राम विकास योजना की स्वीकृति और अन्य प्रक्रियाएं जिला प्रशासन के स्तर से लंबित है. इसके बावजूद सामाजिक संस्था व्यक्ति विकास केंद्र के सहयोग से सांसद द्वारा वहां कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराया गया है. इसे भी पढ़ें – मांडर">https://lagatar.in/the-first-meeting-of-the-state-coordination-committee-focused-on-mandar-by-election-and-law-and-order/">मांडर

उपचुनाव और लॉ एंड ऑर्डर पर केंद्रित रही राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही