Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची पुलिस की अच्छी पहल, सड़क दुर्घटना रोकने लिए चलाया ऑनलाइन अभियान

Ranchi : सड़क दुर्घटना रोकने लिए रांची पुलिस ने ऑनलाइन अभियान शुरू किया है. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर ये अभियान शुरू किया गया है. जिसके तहत रोड सेफ्टी, ट्रैफिक नियमों के साथ कानून तोड़ने पर सजा की बिंदु और उनके प्रावधानों की भी जानकारी दी जा रही है. रांची पुलिस की ओर से सोशल प्लेफॉर्म पर तमाम जानकारियां और स्लोगन प्रसारित की जा रही है. इसे भी पढ़ें - निक्की">https://lagatar.in/nikki-murder-case-video-in-the-hands-of-delhi-police/">निक्की

मर्डर केस : पहले दोस्तों के साथ पार्टी, फिर गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतारा, पुलिस को मिला वीडियो

ट्रैफिक नियमों की जानकारी आम लोगों तक ऑनलाइन पहुंच रही

[caption id="attachment_556505" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/RANCHI-POLICE-POSTER.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रांची पुलिस की ओर से जारी पोस्टर[/caption] रांची पुलिस की ओर से जारी किए गए स्लोगन में कहा गया है की अगर संभल कर वाहन चलाओगे, तभी तो अपनी मंजिल पर सुरक्षित पहुंच पाओगे. रांची पुलिस ट्रैफिक नियमों की जानकारी आम लोगों तक ऑनलाइन पहुंचा रही है. ऑनलाइन जानकारी पहुंचाने के लिए ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. साथ ही पुलिस द्वारा जो बुकलेट तैयार किया गया है, उसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां सड़क सुरक्षा को लेकर दी गई हैं. तैयार पंपलेट में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सजा और जुर्माना के प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी गयी है.

91 फीसदी दुर्घटना की वजह तेज गति है

रांची पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि झारखंड राज्य सड़क दुर्घटना विश्लेषण रिपोर्ट 2020 के अनुसार, 91 फीसदी सड़क दुर्घटना का कारण है तेज गति से वाहन चलाना है. गति सीमा से बाहर वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम 2019 की धारा 182 के तहत 1000-2000 रुपया दंड भरना पड़ेगा. किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने पर एमबी एक्ट के तहत धारा 185 के तहत दल हजार का जुर्माना या 6 महीने कारावास की सजा दी जीएगी. इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/patna-daughters-marriage-unites-two-musclemen-anand-mohan-warmly-welcomes-pappu-yadav/">पटना:

बेटी की शादी ने दो बाहुबलियों को किया एक, आनंद मोहन ने पप्पू यादव का गर्मजोशी से किया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही