Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अच्छी पहल : नशापान से मुक्ति के लिए आदिवासी चलाएंगे अभियान

Ranchi : आदिवासी समाज युवाओं में बढ़ रहे नशापान के विरोध में एकजुट होने का फैसला किया है. इसको लेकर समाज के लोग नशापान मुक्ति अभियान चलाएंगे. सोमवार को मधुकम ग्राम विकास समिति की बैठक मधुकम मौजा के पहान सोमरा तिर्की की अध्यक्षता में हुई. चर्चा के उपरांत कई निर्णय लिए गए और इसके लिए क्षेत्रवार जिम्मेवारी भी सौंपी गयी. बैठक में समिति के महासचिव राजेश टोप्पो, कोषाध्यक्ष बबलू तिर्की, संरक्षक महादेव टोप्पो, धरम अगुवा दीवा उरांव, पूर्व पार्षद ननकू तिर्की, संदीप तिर्की, सोमा तिर्की, खुदी कच्छप, प्रकाश तिर्की, धुचू तिर्की, सुशील कच्छप उपस्थित थे.

ये फैसले लिये गये

  • नशा से क्षति हो रही है. युवा कम उम्र में ही नशा के आदी होते जा रहे हैं, जिससे घर- परिवार व समाज को काफी नुकसान हो रहा है. नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
  • आदिवासी समाज में शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.
  • सरना पूजा स्थल की साफ-सफाई, सुंदरीकरण और प्रत्येक गुरुवार को सामूहिक सरना पूजा की जायेगी.
  • मसना स्थल में गर्मी और बरसात से बचने के लिए शेड लगाया जाएगा.
  • मधुकम मौजा के मड़ई और तालाब के सुंदरीकरण में जो कमियां है, उन्हें दूर किया जायेगा.

नशा मुक्ति के लिए इन्हें मिली क्षेत्रवार जिम्मेवारी

इरगु टोली - मुन्ना टोप्पो, संजय कच्छप, रोशन तिर्की. मिलन चौक - अजय कच्छप दिनेश कच्छप , राजू केरकेट्टा, लखन लिंडा ,संतु गाड़ी. महुआ टोली - शंकर कुजूर, रोनित मिंज ,विशाल लिंडा, अंकित कच्छप. रुगड़ी गड़ा - संतोष टोप्पो, अजय उरांव, सुजीत टोप्पो. टंगरा टोली - अकाश कच्छप , बुलबुल उरांव. सरदार टोला - शनि तिर्की पहान टोली - स्मिथ तिर्की ,रोहित तिर्की ,संतोष तिर्की. बीच टोला - अनिल कच्छप, रोहन टोप्पो ,शीतल कुजूर राम टोप्पो. कुल्हू टोला - बिरसा तिर्की व रवि खलखो. नीचे टोला - शनि मिंज , अजीत तिर्की. इसे भी पढ़ें – एड्स">https://lagatar.in/jassex-will-make-people-aware-for-the-prevention-of-aids-seeks-cooperation/">एड्स

की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगा जेसेक्स, मांगा सहयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही