Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जी-20 समिट रांची के लिए सौभाग्य, युवाओं के लिए बड़ा अवसर : संजय सेठ

  • बीआईटी मेसरा के लालपुर सेंटर में जी-20 समिट को लेकर सी-20 कार्यक्रम का आयोजन
Ranchi : बीआईटी मेसरा के लालपुर सेंटर में शुक्रवार को रांची में हो रही जी-20 समिट को लेकर सी -20 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि जी-20 समिट रांची के लिए सौभाग्य की बात है. युवाओं के लिए बड़ा अवसर है. इस वैश्विक परिवेश में जनता की आकांक्षाओं से जुड़ी बातें को जी 20 की मुख्यधारा के समक्ष रख सकते हैं. दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है. देश की वित्तीय राज्यों की मुख्य शहरों में जी-20 के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में रांची शहर को भी आयोजन का सौभाग्य मिला है. आप युवाओं से आह्वान है कि इस अवसर पर पूरा उपयोग कर देश- विदेश की समस्याओं को समझें और उसे दूर करने की योजनाएं बनाएं. इस कार्यक्रम में बीआईटी के विद्यार्थियों को जी-20 के बारे में बताया गया.

देश को विकसित बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन होना चाहिए- डॉ. वंदना भट्टाचार्या

बीआईटी के निदेशक डॉ. वंदना भट्टाचार्या ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन होना चाहिए. आज भारत के लिए गर्व की बात है कि जी-20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है. हमारे रांची के लिए भी गर्व की बात है. रांची शहर को पूरा सजाया गया है. इसे भी पढ़ें – पांच">https://lagatar.in/tribals-from-across-the-state-will-gather-in-tribal-rescue-rally-on-march-5571224-2/">पांच

मार्च को आदिवासी बचाव रैली में जुटेंगे राज्य भर के आदिवासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही