Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुशखबरीः बिहार में ग्रेजुएट बेटियों के खाते में जल्द आएंगे 50 हजार, इंटर पास को 25 हजार देगी राज्य सरकार

Advertisement
Advertisement
Patna: बिहार सरकार स्नातक पास बेटियों के खाते में जल्द 50 हजार रुपये ट्रांसफर करेगी. वहीं इंटर पास बेटियों के खाते में 25-25 हजार रुपये ट्रांसफर किये जाएंगे.नीतीश सरकार बेटियों को जल्द यह तोहफा देने जा रही है. इसे लेकर सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि एक सप्ताह में इंटर पास बेटियों के खाते में 25 हजार रुपये आ जाएंगे. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों को बैंक खाते में यह राशि दी जाएगी. राज्य में 4 लाख 12 हजार 469 इंटर पास अविवाहित बेटियों को 25 हजार रुपये दिये जाएंगे.

ग्रेजुएट बेटियों को खाते में 50-50 हजार रुपये दिये जाएंगे

इसके अलावा सरकार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 1 लाख 24 हजार स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार देगी. इसे लेकर भुगतान की कार्रवाई की जा रही है. शिक्षा विभाग के मुताबिक, पिछले साल 3 लाख 28 हजार 431 इंटर पास अविवाहित लड़कियों के आवेदन मिल थे. जिन्हें दस-दस हजार रुपये का भुगतान किया गया था. इसे भी पढ़ें-एमजीएम">https://lagatar.in/health-minister-reaches-mgm-admits-technical-flawin-construction-of-modular-icu-use-of-substandard-materials/">एमजीएम

पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, माना-मॉड्य़ूलर आईसीयू के निर्माण में तकनीकी खामी, घटिया सामग्री का प्रयोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही