Search

 
 
 

अडानी पोर्ट्स को लेकर आयी अच्छी खबर, दिसंबर तिमाही में मुनाफा 1,337 करोड़ रहा

 
LagatarDesk : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का अडानी ग्रुप पर काफी बुरा असर पड़ा. सिर्फ 15 दिन में अडानी ग्रुप ने अर्श से फर्श तक का सफर तय कर लिया. इस बीच अडानी ग्रुप को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणाम जारी कर दिये हैं. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अडानी पोर्ट्स ने 1,337 करोड़ का लाभ कमाया है. हालांकि सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी. हालांकि अप्रैल से दिसंबर की अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4,252 करोड़ रहा. इस अवधि में कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ गया. (पढ़ें, CM">https://lagatar.in/attack-on-cms-convoy-hearing-in-hc-on-bhairav-singhs-petition-court-asks-for-case-diary/">CM

के काफिले पर हमला मामला : भैरव सिंह की याचिका पर HC में सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी)

लॉजिस्टिक बिजनेस का EBITDA 80 प्रतिशत बढ़कर 142 करोड़ पर पहुंचा

कंपनी ने अपनी टैक्स देने से पहले की आय (EBITDA) की भी जानकारी दी है. देश की सबसे बड़ी पोर्ट और इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक कंपनी APSEZ के दोनों ही बिजनेस का एबिट्डा जबरदस्त बढ़ा है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पोर्ट बिजनेस में यह सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 2,737 करोड़ रहा. जबकि लॉजिस्टिक बिजनेस में 80 प्रतिशत बढ़कर 142 करोड़ पर पहुंच गया. इस दौरान कंपनी की आय 3,011 करोड़ रुपये रही. अप्रैल-दिसंबर की अवधि में कंपनी के पोर्ट बिजनेस का टैक्स देने से पहले की आय 20 प्रतिशत बढ़कर 8,973 करोड़ हो गया है. जबकि लॉजिस्टिक बिजनेस में यह 66 प्रतिशत बढ़कर 354 करोड़ रहा है. इस दौरान कंपनी की आय 15,055 करोड़ रही है. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-attacked-cm-rajeev-ranjan-said-stop-making-boka-remove-advocate-general/">JMM

विधायक लोबिन का CM और राजीव रंजन पर हमला, कहा – बोका बनाना बंद करें, महाधिवक्ता को हटाएं

अडानी पोर्ट ने इस्राइल के हाइफा पोर्ट कंपनी का लेनदेन पूरा किया

अडानी पोर्ट ने ऐलान किया है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसने इस्राइल के हाइफा पोर्ट कंपनी का लेनदेन पूरा किया है. इसके अलावा मुंबई के इंडियन ऑयलटैकिंग लिमिटेड, गुजरात के आईसीडी टंब, आंध्रप्रदेश में गंगावरम पोर्ट और ओशियन स्पार्कल जैसी मरीन कंपनी के सौदे भी पूरे किये हैं. इतना ही नहीं अप्रैल से दिसंबर की अवधि में अडानी पोर्ट ने 25.3 करोड़ मीट्रिक टन कारगो को हैंडल किया है, जो सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की ग्रोथ है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-grand-kalash-yatra-of-5100-women-for-the-life-prestige-of-radha-krishna-temple/">कोडरमा

: राधा कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5100 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही