Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुशखबरी : अमृत सरोवर योजना से संवरेगी खजांची तालाब की सूरत

Gaurav Prakash Hazaribagh : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत खजांची तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा. एक करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से खजांची तालाब की सूरत बदली जाएगी. मंगलवार को हुए शिलान्यास कार्यक्रम में हजारीबाग की मेयर रोशनी तिर्की, पूर्व उप महापौर आनंद देव, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य भैया अभिमन्यु समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए. हजारीबाग में धोबिया और खजांची दो तालाबों का चयन अमृत सरोवर योजना के तहत किया जा रहा है. नगर विकास विभाग को छह तालाबों की सूची भेजी गई थी. उद्घाटन के दौरान मेयर ने कहा कि खजांची तालाब का अपना एक इतिहास भी है. यह बेहद खुशी की बात है कि अमृत सरोवर योजना में इसका चयन किया गया है. इस योजना से वार्ड नंबर 27 समेत पूरे हजारीबाग के लोगों को लाभ मिलेगा. लोग यहां स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भी पहुंचेंगे. तालाब की खोती सुंदरता लौटेगी. ऐसे में यह योजना मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/school-timings-changed-in-jharkhand/">झारखंड

में बदला स्कूलों का समय
वार्ड नंबर 27 की पार्षद कृष्णा सोनी क्षत्रीय कहती हैं कि व्यक्तिगत उनके लिए यह बेहद खुशी की बात है कि उनके वार्ड के तालाब का चयन अमृतसर सरोवर योजना के तहत किया गया है. आज शिलान्यास हुआ है. बहुत जल्द ही सौंदर्यीकरण भी शुरू हो जाएगा. तालाब का गहरीकरण होगा और यह पूरे जिले का सुंदर तालाब बन जाएगा. यहां पाथवे बनाए जाएंगे. इसके साथ ही बैठने के लिए भी व्यवस्था रहेगी. प्लांटेशन का काम किया जाएगा. ऐसे में यह रमणीक स्थल के रूप में भी बदल जाएगा. तालाब के जीर्णोद्धार से क्षेत्र का जल स्तर भी बढ़ेगा. अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल 2022 को किया था. इस योजना के माध्यम से प्रत्येक राज्य के हर जिले में 75 से अधिक तालाबों का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, ताकि गर्मी में होने वाले भू-जल की कमी को काफी कम किया जा सके. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/former-punjab-cm-parkash-singh-badal-passed-away/">पंजाब

के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही