Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुशखबरी: 1400 करोड़ खर्च कर झारखंड में विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, आदर्श स्कूलों को भी बनाएगी बेहतर

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हेमंत सरकार में बनाये जा रहे आदर्श स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन सहयोग करेगी. इसके अलावा फाउंडेशन ने झारखंड में एक विश्वविद्यालय खोलने की भी तैयारी में है. करीब 150 एकड़ में यह विश्वविद्यालय कैंपस खोला जाएगा. इसमें करीब 1200 से 1400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के दौरान यह बात कहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि शिक्षा (विशेषकर गुणवत्तायुक्त शिक्षा), शैक्षणिक माहौल विकसित करने, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर तरह का सहयोग करने के अलावा फाउंडेशन राज्य के विकास में अपनी अहम सहभागिता सुनिश्चित करेगा. मुख्यमंत्री ने भी फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और फिया फाउंडेशन के जॉनसन टोपनो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-समाज">https://lagatar.in/ranchi-social-welfare-officer-went-to-the-meeting-anganwadi-center-could-not-be-investigated-in-bagbera/">समाज

कल्याण पदाधिकारी बैठक में गए रांची,  बागबेड़ा में नहीं हो सकी आंगनबाड़ी केंद्र की जांच

विश्वविद्यालय खोलने की है योजना

अनुराग बेहार ने सीएम हेमंत सोरेन को बताया कि यहां विद्यार्थियों को रोजगारपरक और गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिया जाएगा. पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ विप्रो कंपनी के अजीम प्रेमजी की ऑनलाइन बातचीत के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई थी, उसी कड़ी में यहां विश्वविद्यालय खोलने की मंशा फाउंडेशन के द्वारा जताई गई है.

प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की बेहतरी में भी करेंगे योगदान

सीईओ ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सहयोग करेगी. सरकार के द्वारा जिन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है,  वहां कि जरूरतों को पूरा करने में फाउंडेशन हर संभव मदद करेगी.

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करे फाउंडेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में फाउंडेशन सहयोग करे. ताकि, यहां के लोगों को अपने ही राज्य में उच्च कोटि की चिकित्सीय सुविधा मिल सके और उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों और दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़े. फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री को बताया गया कि अजीम प्रेमजी झारखंड में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना रहे हैं. इसे भी पढ़ें-मानगो">https://lagatar.in/three-accused-of-assault-and-firing-in-mango-arrested-police-sent-to-jail/">मानगो

में मारपीट व फायरिंग के तीन आरोपी धराए, पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही