Search

आर्थिक मोर्चे पर आयी गुड न्यूज, अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 12 फीसदी बढ़कर 1.87 लाख करोड़ पहुंचा

NewDelhi : आर्थिक मोर्चे पर फिर अच्छी खबर आयी है. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में सालाना आधार पर 12 फीसदी से अधिक बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल अप्रैल में जीएसटी से सरकार ने 1.67 लाख करोड़ जुटाये थे. इस तरह पिछले साल के मुकाबले सरकार का जीएसटी कलेक्शन 19,495 करोड़ रुपये अधिक रहा है. इसके पहले मार्च में 1.60 लाख करोड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ था. वही फरवरी में 1.49 लाख करोड़ और जनवरी में 1.57 लाख करोड़ का कर संग्रह हुआ था. (पढ़ें, सीएम">https://lagatar.in/jdu-national-president-rajeev-ranjan-singh-met-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, राजनीतिक हालात पर की चर्चा)

1,60,122 करोड़ में सीजीएसटी का 38,440 करोड़

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में कुल जीएसटी संग्रह 1,60,122 करोड़ रहा है. इसमें केंद्रीय सीजीएसटी का 38,440 करोड़, एसजीएसटी का 47,412 करोड़ और आईजीएसटी का 89,158 करोड़ शामिल है. इसके साथ 12.025 करोड़ रुपये का उपकर और 901 करोड़ का आयात शुल्क भी शामिल है. देश में सबसे ज्यादा 33,196 करोड़ जीएसटी कलेक्शन महाराष्ट्र में हुआ है. जबकि 14,593 करोड़ रुपये के साथ कर्नाटक दूसरे नंबर और 11,721 करोड़ रुपये के साथ गुजरात तीसरे स्थान पर रहा है. इसे भी पढ़ें : इंटरसेप्टर">https://lagatar.in/driver-unbridled-on-the-roads-police-vigilance-from-interceptor-vehicle-is-not-working/">इंटरसेप्टर

वाहन से पुलिस की चौकसी नहीं आ रही काम, सड़कों पर वाहन चालक बेलगाम

20 अप्रैल को एक ही दिन में 68,228 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन

वित्त मंत्रालय ने बताया कि 20 अप्रैल को एक ही दिन में 68,228 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था. यह किसी एक दिन में जीएसटी कलेक्शन का सबसे बड़ा नंबर है. उस दिन 9.8 लाख ट्रांजेक्शन की बदौलत ये रिकॉर्ड बन सका. जीएसटी कलेक्शन के इन आंकड़ों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है. उन्होंने लिखा कि टैक्स की कम दर होने के बावजूद देश में कर का संग्रह बढ़ रहा है. ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है. यह दिखाता जीएसटी की सफलता को दिखाता है जिसने देश में एकीकरण और कर कानून का अनुपालन बढ़ाया है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dgp-holds-review-meeting-regarding-pending-cases-related-to-coal-theft/">रांची:

कोयला चोरी से संबंधित लंबित कांडों को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp