Search

खुशखबरी : जल्द सुधरेगी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था

  • तीन वर्षों में 450 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा काम
  • हर साल खर्च किए जाएंगे 150 करोड़ रुपए
  • सांसद ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Hazaribag : सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में बिजली विभाग के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बिजली व्यवस्था को हर मोर्चे पर बेहतर व आधुनिक बनाने को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सहयोग दे रही है. इस परियोजना के तहत हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में 450 करोड़ रुपए से विभिन्न बिजली संबंधी कार्य किए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इसे पढ़ें- कुर्की">https://lagatar.in/police-reached-to-seize-attachment-one-surrendered-sent-to-jail/">कुर्की

जब्ती करने पहुंची पुलिस तो एक ने कर दिया सरेंडर, भेजा गया जेल
इस बैठक में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई फैसले लिए गए हैं. बताया गया कि हजारीबाग व रामगढ़ शहर के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा. दूरदराज के ऐसे क्षेत्र जहां बिजली संकट सर्वाधिक हैं, ऐसे 250 स्थानों का चयन कर 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. दूरदराज क्षेत्रों में जो बिजली फीडर खराब हो गए हैं, उनका पुनर्निर्माण होगा. क्षेत्र में सामान्य फीडरों से कृषि फीडरों को अलग किया जाएगा, जिससे किसान भाई-बहनों को सिंचाई समेत अन्य कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ मिलेगा.असुरक्षित व खुली तारों को ढका जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो. साथ ही हजारीबाग में लगभग 74,000 मीटर वायर और बरही में लगभग 3,000 मीटर वायर लगाए जाने की संभावना है. हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में इन सभी कार्यों को अगले तीन वर्षों में 450 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा. इसके तहत प्रति वर्ष 150 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी. सांसद जयंत सिन्हा हर तीन माह में इस परियोजना की प्रगति के लिए समीक्षा बैठक करेंगे.

झारखंड में पैसे की नहीं, सरकार में दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी : जयंत सिन्हा

बैठक के बाद सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड की विफल जेएमएम-कांग्रेस सरकार के कारण आज हजारीबाग व रामगढ़ समेत राज्य के अन्य सभी जिलों को बिजली आपूर्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली मोदी सरकार झारखंड की जनता की सुविधा के लिए राज्य सरकार को हर साधन उपलब्ध करवा रही है. झारखंड सरकार के पास पैसों की नहीं, बल्कि दृढ इच्छाशक्ति की कमी है. बिजली विभाग के साथ हुई बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं, इनके लिए राशि केंद्र सरकार मुहैया करवा रही है. यह बताता है कि मोदी जी को झारखंड वासियों की कितनी चिंता है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-16-apr-2023-jharkhand-news-updates-jhhh/">शाम

की न्यूज डायरी।।16 APR।।झारखंड को बर्बाद कर रही राज्य सरकार-सुदेश।।कोल कारोबारी अभय सिंह गए जेल।।बिहारःजहरीली शराब से अबतक 26 की मौत।।अडानी भ्रष्टाचार के प्रतीक- राहुल।।प्रयागराज एनकाउंटरःविपक्ष आगबबूला।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में मोदी सरकार की अहम भूमिका : सांसद

जयंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग के कारण बिजली विभाग को भी नई ऊर्जा मिली है. सब एकजुट होकर बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जुट गए हैं. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है. वह समय-समय पर उनसे मुलाकात कर हजारीबाग व रामगढ़ समेत झारखंड में बिजली व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए चर्चा कर रहे हैं. उनके क्षेत्रवासियों को हर बुनियादी सुविधा मिले, इसके लिए वह सदैव प्रयासरत हैं. यह सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और ऊर्जा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp