Search

 
 
 

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन पर मुहर लगाई

 
NewDelhi : केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गयी है. बजट 2025 से पहले मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन पर मुहर लगा दी है. मोदी सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का फैसला ऐसे समय में लिया है, जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 फीसदी तक पहुंच चुका है.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में  हुआ फैसला

आज गुरुवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये फैसलों की जानकारी दी. कहा कि बैठक में नये वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया गया है. आयोग 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है

आठवां  वेतन आयोग लागू हो जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है. इससे 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार इसके तहत फिटमेंट फैक्टर कम से कम 2.86 तय किया जा सकता है. इससे कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में इसी हिसाब से बढ़ोतरी हो सकेगी. यह 51,480 रुपये हो सकती है. वर्तमान में मिनिमम बेसिक सैलरी 18000 रुपये है. इसी हिसाब से पेंशनर्स को भी लाभ मिल पायेगा. कर्मचारियों की मिनिमम पेंशन 9000(वर्तमान समय में) रुपये से बढ़कर 25,740 रुपये हो सकती है. जानकारों का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों क वेतन तय करने में फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है.

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें  जनवरी 2016 से लागू हुई थी

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जनवरी 2016 से लागू की थी 7वें वेतन आयोग के तहत, 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. परिणामस्वरूप केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मूल वेतन में 2.57 से गुना किया गया. यह उनके मूल वेतन में 2.57फीसदी की वृद्धि के बराबर था. हालांकि पिछले वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था, जिससे सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन में 1.86फीसदी की वृद्धि हुई थी. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) :">https://x.com/lagatarIN">

 https://x.com/lagatarIN


google news :">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

 https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही