माओवादी का एरिया कमांडर टेपा सिंह गिरफ्तार, 15 साल की उम्र में ही थाम लिया था बंदूक
बहुत जल्द शुरू होगा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन : सुरुचि सिंह
[caption id="attachment_611369" align="alignleft" width="300"]alt="परिचालन से पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने किया शिवपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण" width="300" height="169" /> परिचालन से पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने किया शिवपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण[/caption] इस दौरान प्रबंधक सुरुचि सिंह ने कहा कि शिवपुर से टोरी तक बहुत जल्द ही पैसेंजर ट्रेन की सेवा शुरू की जाएगी. वहीं मौके पर मौजूद सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि टंडवा में पांच वर्ष पूर्व से ही मालगाड़ी परिचालन हो रहा है. ऐसे में स्थानीय लोगों की भी वर्षों से मांग थी कि शिवपुर टोरी रेलवे लाइन से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो, लेकिन यह सपना बनकर रह गया था. उन्होंने बताया कि लोगों का यह सपना अब साकार होने वाला है. विधायक ने कहा कि लोगों की वर्षों की मांग और सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व स्थानीय सांसद सुनील सिंह को श्रेय जाता है. उन्होंने उन लोगों के प्रति आभार भी जताया. वहीं कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन ने कहा कि वह दिन टंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे चतरा वासियों के लिए ऐतिहासिक पल होगा, जब लोगों के वर्षों का सपना साकार होगा. इस मौके पर यातायात मंडल बरकाकाना कुमार अंकित मंडल, डीएएन हंस राज मीना, टोरी शिवपुर टीआई संजय कुमार समेत भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी, शुभम सिंह, मिथिलेश गुप्ता, अजय साव, प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, अक्षयवट पांडे, गणेश सिंह, खुर्शीद अंसारी, मंसूर मियां, रामेश्वर राणा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
टोरी से शिवपुर तक बनेंगे सात स्टेशन
बताया जा रहा है कि टोरी से शिवपुर तक सात रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. इसमें कुसमाही, बीराटोली, बालूमाथ, बुकरू, फुलबसिया, शिवपुर व मनातू में स्टेशन का निर्माण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ [wpse_comments_template]

Leave a Comment