Search

रांचीवासियों के लिए खुशखबरी, ऑटो व ई-रिक्शा की हड़ताल समाप्त

Ranchi: शहरवासियों के लिए एक खुशखबरी आयी है. ऑटो चालकों की परिवहन सचिव व नगर आयुक्त के साथ गुरुवार को हुई वार्ता सफल रही. वार्ता के बाद ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दी. शाम से ही राजधानी की सड़कों पर कुछ ऑटो चलने लगे हैं. वार्ता में 3000 नए ई-रिक्शा को परमिट, 1000 नए ऑटो परमिट जारी करने पर सहमति बनी है. वहीं फिलहाल ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा. हड़ताल समाप्त होने के साथ ही ऑटो और ई रिक्शा सड़कों पर फिर से सुचारू रूप से चलने लगेंगे, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-chief-minister-mainiyan-samman-yojana-program-to-be-held-on-30th-august-now-on-4th-september/">रांची

: 30 अगस्त को होने वाला मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम अब 4 सितंबर को
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp