Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JMM+CONG+RJD कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, एक हफ्ते में धरातल पर दिखेगी 20 सूत्री और निगरानी कमेटी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार में पिछले 2 सालों से लंबित 20 सूत्री और निगरानी कमेटी के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को एक अहम फैसला हुआ है. जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से देर शाम प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात कर इस बाबत एक लिस्ट सौंपी है. लिस्ट देने वाले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और आरजेडी के सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं.

 इस लंबित मामलों को जल्द निपटाने  की मांग

 मीडिया से बातचीत में राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार की योजना धरातल पर भ्रष्टाचार मुक्त होकर कैसे पहुंचे, उसकी निगरानी बने रहे. 20 सूत्री के तहत जो योजनाएं आती हैं, वे सही ढंग से लागू हो रही हैं कि नहीं, इसे लेकर 20 सूत्री और निगरानी कमिटी का गठन किया जाना है. तीनों दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस लंबित मामलों को जल्द निपटाने की मांग की. इसे भी पढें - जनजातीय">https://lagatar.in/in-the-name-of-tribal-pride-day-bjp-led-central-governments-new-model-supriyo-bhattacharya/">जनजातीय

गौरव दिवस के नाम पर भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार का नया पैंतरा : सुप्रियो भट्टाचार्य

राजेश ठाकुर ने कहा, एक प्रखंड में 9 लोगों की नियुक्ति की जाएगी

उन्होंने बताया कि एक - एक प्रखंड में नौ - नौ लोगों की नियुक्ति होनी है. राज्य में कुल 264 प्रखंड हैं. ऐसे में अगले एक सप्ताह में निगरानी और 20 सूत्री के बंटवारे का काम धरातल पर दिखेगा. अब बस घोषणा मात्र बाकी है. बंटवारे में ST, SC और महिला कोटे को भी देखना जरूरी होगा. इसे भी पढें - बिरसा">https://lagatar.in/aapki-sarkar-aapke-dwar-program-from-16-november-to-28-december-on-the-completion-of-two-years-of-birsa-jayanti-and-government/">बिरसा

जयंती और सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

फॉर्मूला के तहत लिस्ट हमने मुख्यमंत्री को सौंप दिया है

विनोद पांडे ने कहा कि हम लोगों ने फॉर्मूला के तहत लिस्ट हमने मुख्यमंत्री को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि जल्द ही जिला स्तर पर उसका गठन कर दिया जाएगा. विनोद पांडे ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के हक और सम्मान की बात है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही