Search

 
 
 

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: बढ़ेगा महंगाई भत्ता

 
Ranchi: राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाली है. सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. इस पर वित्त विभाग ने भी अपनी सहमति दे दी है. इसे अगली कैबिनेट में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. जानकारी के अनुसार, महंगाई भत्ते में वृद्धि 1 जनवरी 2025 से लागू हो सकती है. वर्तमान में राज्य कर्मचारियों को 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 55 फीसदी किया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही