Search

 
 
 

मास्टर साहबों के लिए खुशखबरी, जिस दिन होंगे रिटायर, उसी दिन मिलेंगे सभी लाभ

 
Ranchi : सरकारी स्कूलों के मास्टर साहब, पदाधिकारी, कर्मचारी, प्रिंसिपल और शिक्षकेत्तर कर्मी जिस दिन रिटायर होंगे, उसी दिन उन्हें रिटायरमेंट बेनिफिट प्लान के तहत मिलने वाले सभी लाभ दे दिए जाएंगे. इस संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से रिटायर होनेवाले पदाधिकारी, कर्मचारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित पावनाओं का भुगतान समय पर नहीं हो पाता है. इसके कारण उनके द्वारा कोर्ट में अपने पावनाओं के भुगतान के लिए वाद दायर किया जाता रहा है. इससे विभाग को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें -JEE">https://lagatar.in/jee-main-2024-result-released-see-topper-list/">JEE

MAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट

क्या है शिक्षा सचिव का निर्देश

• सेवानिवृत्ति की तिथि के तीन माह पूर्व सभी बकाया रहित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए. • रिटायरमेंट के दिन ही सभी सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए. • विभागीय या अनुशासनिक कार्रवाई लंबित हो तो उसे भी हर हाल में 6 माह पूर्व तक निष्पादित कर लिया जाए. • क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में एक समर्पित कोषांग का निर्माण किया जाए. • सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को तिथिवार या माहवार सूची निकालकर निर्देशों के अनुपालन की मॉनिटरिंग की जाए. • किसी क्षेत्रीय पदाधिकारी अथवा कर्मी की लापरवाही सामने आती है तो अविलंब उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाये. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-supports-farmer-movement-kharge-lashed-out-at-modi-government-says-it-broke-promises-made-to-farmers/">कांग्रेस

का किसान आंदोलन को समर्थन, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कहा, अन्नदाताओं से किये वादे तोड़े
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही