Search

कोडरमा के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी इंडोर स्टेडियम की सौगात

Koderma : जिले के खिलाड़ियों को जल्द इंडोर स्टेडियम की सौगात मिलेगी. कोडरमा के बागीटांड़ में करोड़ों की लागत से इनडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है. सिर्फ बाहरी फर्निशिंग बाकी है. मार्च महीने में इंडोर स्टेडियम खेल विभाग को हैंड ओवर कर दिया जायेगा. इसके बाद यहां एक बड़े खेल आयोजन कर इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया जायेगा. कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग समय भी निर्धारित किये जायेंगे. इस इंडोर स्टेडियम में एक बैडमिंटन कोर्ट, बिलियर्ड्स रूम, कैरम रूम और जिम की सुविधा होगी. इसके अलावा इंडोर स्टेडियम के बाहरी परिसर में बास्केटबॉल कोर्ट, वालीबॉल कोर्ट और क्रिकेट के प्रैक्टिस के लिए नेट भी लगे होंगे. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-holi-milan-organized-in-kali-temple-devotees-swing-a-lot-on-bhajan-sandhya/">कोडरमा

: काली मंदिर में होली मिलन का आयोजन, भजन संध्या पर खूब झूमे श्रद्धालु)

खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में नहींं होगी परेशानी

गौरतलब है कि कोडरमा में एक भी इंडोर स्टेडियम नहीं है. ऐसे में यहां के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में दिक्कत होती थी. लेकिन अब इंडोर स्टेडियम बन जाने से खिलाड़ियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. प्रतिभावान खिलाड़ी बागीटांड़ स्थित इंडोर स्टेडियम में खेल का अभ्यास कर सकेंगे. जिले के खिलाड़ी अब अपनी खेल प्रतिभा की बदौलत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-third-summon-to-dsp-pk-mishra-called-on-march-6/">ईडी

ने डीएसपी पीके मिश्रा को भेजा तीसरा समन, छह मार्च को बुलाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp