Search

 
 
 

युवाओं के लिए खुशखबरी, देवघर के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में निकली बंपर वैकेंसी

 

500 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, सात मई को आयोजित होगा भर्ती कैंप

Ranchi : देवघर के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क में बीपीओ सेंटर खोला जा रहा है. जिसके लिए 7 मई को भर्ती कैंप लगाया जाएगा. यह कैंप देवघर के एस कॉलेज एवं विरोय मॉल के सेकंड फ्लोर स्मार्ट बाजार में लगेगा. इस भर्ती कैंप में 500 से भी ज्यादा युवक-युवतियों को रोजगार दिए जाएंगे. बीपीओ सेंटर में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव एवं अन्य पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जानकारी के अनुसार चयनित होने पर 15 हजार रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. भर्ती कैंप में 12वीं और ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है. इसमें कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव पद के लिए 12वीं की मार्कशीट सहित सभी प्रमाण पत्र, इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र ले जाना आवश्यक है. वहीं अन्य पदों के लिए ग्रेजुएट के सभी प्रमाण पत्र साथ ले जाना आवश्यक है. इसके साथ ही आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरुरी है. अभ्यर्थी के लिए एक रिज्यूम भी साथ होना जरूरी है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/counting-of-notes-continues-at-the-house-of-minister-alamgirs-pa-servant-know-what-alamgir-said/">मंत्री

आलमगीर के PA के नौकर के घर पर नोटों की गिनती जारी, जानें क्या बोले आलमगीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही