Search

 
 
 

GOOD NEWS : बिहार के सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन MDM में मिलेगा गर्म दूध

 
Patna :  बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है. अब बच्चों को हफ्ते में एक दिन (मंगलवार) मिड डे मिल में गर्म दूध पीने को मिलेगा. कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को 100 ग्राम और छठी से आठवीं के बच्चों को 150 ग्राम गर्म दूध मिलेगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. यह व्यवस्था एक जुलाई से शुरू होगी. इस पहल से 44 प्रखंडों के सरकारी स्कूलों के बच्चों को फायदा होगा. इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना निदेशक मिथिलेश मिश्र ने दिशा-निर्देश जारी किया है.

पाउडर दूध से किचन में तैयार किया जायेगा दूध

बता दें कि शिक्षा विभाग ने 44 प्रखंडों का चयन किया है. वहीं पाउंडर दूध सप्लाई करने के लिए 12 स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन किया गया है. चयनित प्रखंडों में ये स्वयंसेवी संस्थाओं दूध पाउडर की आपूर्ति करेंगी. कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को 100 ग्राम दूध देना है. वहीं छठी से आठवीं के बच्चों को 150 ग्राम गर्म दूध मिलेगा. इसके लिए चयनित 44 प्रखंडों में स्वयंसेवी संस्थाएं क्रमश: 12 ग्राम और 18 ग्राम दूध पाउडर सप्लाई करेंगी. इससे किचन में दूध तैयार किया जायेगा. इसके बाद इसे स्कूलों में पहुंचाया जायेगी. वहीं दूध का खर्च स्वयंसेवी संस्थाएं ही वहन करेंगी.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही