Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्थापना दिवस पर खुशखबरी : भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों का चयन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड स्थापना दिवस पर खेल प्रेमियो के लिए खुशखबरी है. हॉकी इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली FIH हॉकी महिला जूनियर विश्व कप  प्रतियोगिता 2021 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा सोमवार को की. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ियों सलीमा टेटे,संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह दी गयी है. यह जानकरी हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी. इसे भी पढ़ेंं-झारखंड">https://lagatar.in/infant-mortality-rate-has-come-down-in-jharkhand-it-has-to-be-reduced-further-palamu-cs/">झारखंड

में शिशु मृत्य दर कम हुआ है, इसे और कम करना है : पलामू CS

तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की

श्री कोनबेगी ने बताया कि तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिले की है. उन्होंने बताया कि सलीमा टेटे सदर प्रखंड सिमडेगा बड़की छापर गांव की है, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग केरसई प्रखंड के करगा गुड़ी गांव की है.तीनों ही खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर सिंह ,मनोज कोनबेगी,असुंता लकड़ा, रजनीस कुमार, असरीता लकड़ा,प्रतिमा बरवा,तारिणी कुमारी,माइकल लाल,अशोक भगत,दशरथ महतो,संजीव झा,सुरजीत झा ,जयंत केरकेट्टा, बबलू कुमार,कमलेश मांझी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.भारतीय टीम 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना होगी. जूनियर भारतीय टीम के 28 खिलाड़ियों का विशेष कैंप बंगलौर में चल रहा है जिससे 18 खिलाड़ियों को चुना गया है. झारखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य के हॉकी के लिए बहुत गौरव की बात है. इसे भी पढ़ेंं-जनजातीय">https://lagatar.in/pm-modis-contribution-in-the-empowerment-of-tribal-community-tops-raghuvar-das/">जनजातीय

समुदाय के सशक्तीकरण में पीएम मोदी का योगदान अव्वल- रघुवर दास

भारत  की टीम  को पूल सी में रखा गया है

श्री कोनबेगी ने बताया कि भारत को पूल सी में रखा गया है, भारतीय टीम छह दिसंबर को रूस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. वे राउंड रॉबिन लीग में अपने दूसरे मैच में 7 दिसंबर को गत चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेंगी, इसके बाद 9 दिसंबर को जापान के खिलाफ उनका मैच होगा. इसे भी पढ़ेंं-विकास">https://lagatar.in/in-the-name-of-development-bjp-did-only-rhetoric-development-of-tribals-is-being-done-under-the-leadership-of-hemant-soren-dr-tausif/">विकास

के नाम पर BJP ने की केवल जुमलेबाजी, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हो रहा आदिवासियों का विकास: डॉ तौसीफ

नॉकआउट मैच 10 दिसंबर से

नॉकआउट मैच 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच खेले जाएगें. टीमों में पूल ए में नीदरलैंड, कोरिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, पूल बी में इंगलैंड, बेल्जियम, कनाडा और उरुग्वे शामिल हैं. पूल सी में अर्जेंटीना, भारत, जापान और रूस जबकि जर्मनी, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका  पूल डी में है.

भारत की अंडर-21 टीम की सूची

टीम में बीचु देवी खरीबाम (जीके),खुशबू,अक्षता अबसो ढेकाले,इशिका चौधरी (वीसी),प्रियंका,मरीना लाल रामनघाकी,अजमीना कुजुरी,बलजीत कौर,रीत,वैष्णवी विट्ठल फाल्के,सलीमा टेटे,शर्मिला देवी,लालरेम्सियामी (सी),सौंदर्य डंगडुंग,दीपिका,मुमताज खान,संगीता कुमारी,जीवन किशोरी टोप्पो शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही