Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना : अब 10 अप्रैल से 18+ को भी लगायी जा सकेगी बूस्टर डोज

Advertisement
Advertisement
New delhi : कोरोना वेक्सीनेशन की गति में तेजी आ गयी है. अब 18+ एज ग्रुप वाले भी 10 अप्रैल से कोरोना की बूस्टर डोज लगा सकेंगे. पर इसमें जरुरी यह है कि इस आयु वर्ग में वैसे लोग जो दूसरी डोज लेने के बाद 9 महीने पूरे कर चुके हैं वे ही बूस्टर डोज ले सकेंगे. बूस्टर डोज सभी निजी वैक्सीनेशन केन्द्रों पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन कार्यक्रम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ आयु वर्ग के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-सभी">https://lagatar.in/customers-of-all-banks-will-be-able-to-withdraw-cash-from-atm-without-card-wait-for-few-days/">सभी

बैंकों के ग्राहक एटीएम से बिना कार्ड के निकाल सकेंगे कैश, कुछ दिन करें इंतजार
इसमें सरकार और तेजी लाने की कोशिश कर रही है. वैसे इस मामले में सरकार जिस गति से कार्य कर रही है उसके मुताबिक अब तक देश में सभी 15+ आबादी में से लगभग 96 प्रतिशत को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83 प्रतिशत वैसे हैं जिन्होंने दोनों डोज ले ली है. वहीं जानकारी के मुताबिक हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी जा चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही