Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अच्छी खबर : रांची के राज अस्पताल में स्टेम सेल थेरेपी से होगा गंभीर रोगों का इलाज

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्टेम सेल थेरेपी के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली या मुंबई नहीं जाना पड़ेगा. उनका इलाज अब रांची के चर्चित राज अस्पताल में ही होगा. इसके लिए मुंबई के ख्याति प्राप्त स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ बीएस राजपूत मरीजों को देखेंगे और इलाज करेंगे.

सुविधासंपन्न है राज अस्पताल 

बता दें कि कुछ महीने पहले झारखंड के तुषार महतो का मुंबई में स्टेम सेल थेरेपी से इलाज हुआ था. तब स्टेम सेल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ बीएस राजपूत को इसकी जानकारी हुई. उन्हें झारखंड में मरीजों के इलाज में होने वाली असुविधा का अहसास हुआ. तब उन्होंने हर महीने रांची के राज हॉस्पिटल अपनी सेवाएं देने की पेशकश की. इसे स्वीकार कर लिया गया. बता दें कि राज हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से लैस है. स्टेम सेल थेरेपी से मरीजों का इलाज होगा. इसे भी पढ़ें- कीनन">https://lagatar.in/vaccine-to-be-received-in-walk-in-mode-from-3-pm-to-10-pm-tomorrow-at-keenan-stadium/">कीनन

स्टेडियम में कल से दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक वॉक इन मोड में मिलेगा टीका

स्पाइनल कॉर्ड इंजरी का होता है इलाज

स्टेम सेल थेरेपी में मुख्य रूप से स्पाइनल कॉर्ड इंजरी (रीढ़ की चोट के बाद आया लकवा), मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (मांसपेशियों में कमजोरी की बीमारी) और घुटने की आर्थराइटिस का इलाज किया जाता है. इसके अलावा ALS, सेरिब्रल पाल्सी एवं ऑटिज्म जैसे गंभीर रोगों में भी स्टेम सेल थेरेपी काफी कारगर होता है. जाहिर है रांची में इलाज होने से मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें समय और पेसे की बचत होगी. राज हॉस्पिटल का कहना है कि डॉ बीएस राजपूत हर महीने के दूसरे सोमवार को हॉस्पिटल में परामर्श और सर्जरी के लिए उपलब्ध रहेंगे. इसी कड़ी में वह 13 सितंबर को 2:30 pm - 4:30 pm में राज हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज करेंगे. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/13-villages-included-in-chaibasa-municipal-council-jhamumo-leaders-protest/">चाईबासा

नगर परिषद में 13 गांव को शामिल करने का मामला गरमाया, झामुमो नेता ही विरोध में उतरे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही