Search

 
 
 

खुशखबरी : मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलेंगे 2500, 11 दिसंबर तक आयेगी पांचवीं किस्त

 
Ranchi :  झारखंड की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी. कल्याण विभाग ने पांचवीं किस्त जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है. 11 दिसंबर को यह राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने की उम्मीद है.

करीब 57 लाख महिलाएं इस योजना का उठा रहीं लाभ 

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. करीब 57 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं. योजना के तहत अब तक चार किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गयी है. पहले महिलाओं को 1000 रुपये दिये जा रहे थे. लेकिन चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि अगर झारखंड में अबुआ सरकार आयी तो दिसंबर से 2500 रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जायेगी.

मंईयां योजना का चुनाव में सरकार को हुआ फायदा

मंईयां सम्मान योजना का विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को बड़ा फायदा हुआ. सरकार ने नवंबर में चौथी किस्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किये थे, जिसका चुनाव में काफी असर देखने को मिला. कल्याण विभाग ने बताया कि योजना का रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है. नई सरकार के गठन के बाद योजना के कार्य में तेजी आ गयी है. इस योजना ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती किया है. साथ ही इस योजना ने महिलाओं में सरकार के प्रति सकारात्मक धारणा बनाने में मदद की है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही