Search

 
 
 

लड़कियों के लिए क्रिकेट के क्षेत्र में अच्छा अवसर : अलखनाथ

 
अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के महिला वर्ग का उद्घाटन Garhwa: 22वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के महिला वर्ग का उद्घाटन मंगलवार को गोविंद हाई स्कूल के मैदान में प्रतियोगिता के संरक्षक संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, सुशील केशरी, अशोक कुमार दुबे, सह सचिव चंद्रभूषण सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर प्रतियोगिता के संरक्षक श्री पांडेय ने कहा कि यह प्रतियोगिता 22 वर्ष से निरंतर चल रहा है. आज से बालिका वर्ग का मैच शुरू हो रहा है. लड़कियों के लिए क्रिकेट के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, जहां पर आप बेहतर करके राज्य और देश स्तर पर बेहतर कर सकते है. उन्होंने कहा कि आयोजन समिति काफी अनुभवी है जो आपके जन्म से पहले से प्रतियोगिता को आयोजन कर रही है. सचिव ने कहा कि बालिका वर्ग के मैच में आठ टीमें भाग ले रही हैं. सभी टीम राउंड रोबिन लीग के आधार पर एक दूसरे के साथ मैच खेलेंगे और जो भी अपने ग्रुप में टॉप टू में शामिल होंगे, वे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे. उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की बात कही. प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुशील केशरी ने मंच का संचालन किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमलेश कुमार दुबे ने किया. मौके पर विजय चौबे, अभय दुबे, नवनीत दुबे, प्रिंस खान, अभिषेक द्विवेदी, विशाल कुमार ,धीरज, मनीष उपाध्याय, आलोक कुमार, दिव्य रंजन, शहजाद खान आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-action-against-illegal-coal-miners/">लातेहार

: अवैध कोयला उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही