Search

 
 
 

सिमडेगा: भीषण गर्मी के बीच कोलेबिरा में अच्छी बारिश

 
Simdega: भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में अच्छी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. दोपहर के तीन बजे हल्की बारिश की शुरुआत हुए, लेकिन कुछ देर के बाद आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई. बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर गया. मालूम हो कि दो दिनों से आसमान में बादल उमड़ रहे थे. पर बारिश नहीं हो पा रही थी. इधर, बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई. बारिश होने से किसानों में हर्ष का माहौल है. और बारिश के पहले तेज हवा से पेड़ गिर गई वही आसमानी बिजली भी कहर भी जारी है, इलाके में बिजली गुल हो गई, कोलेबिरा में अक्सर तेज हवा के आने से 33000 लाइन फाल्ट हो जाती है उसके बाद बहुत प्रयास करने के बाद बिजली कोलेबिरा तक वीरू से पहुंचती है. पर यह कहना आसान नहीं कि बिजली अब कब तक कोलेबिरा में आएगी. इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-proposal-to-re-examinate-1563-neet-candidates/">NEET

: नीट के 1563 उम्मीदवारों को फिर से परीक्षा देने का प्रस्ताव
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही