Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स में 74 अंकों की तेजी, भारती एयरटेल 5 फीसदी मजबूत

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी के साथ खुला है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 74.47 अंकों की तेजी के साथ 59710.48 के स्तर पर खुला है. जबकि 31.45 अंकों की बढ़त के साथ 17796.25 के लेवल पर शुरू हुआ है.

30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 8 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे अधिक 5.10 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. वहीं रिलायंस के शेयरों में 2.84 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़े : Bigg">https://lagatar.in/bigg-boss-15-twist-will-come-in-the-show-this-week-6-contestants-may-be-homeless/">Bigg

Boss 15 : शो में आयेगा ट्विस्ट, इस हफ्ते 6 कंटेस्टेंट हो सकते हैं घर से बेघर

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एम एंड एम, एचसीएल टेक और एक्सिस बैंक के शेयर शामिल हैं.

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में बढ़त और गिरावट

बीएसई सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, नेस्ले, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज, टाइटन इंड, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी के शेयरों में तेजी देखने को मि्ल रही है. वहीं इंफिसस, एल एंट टी और बजाज ऑटो के शेयरों में गिरावट  देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े :  साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-villagers-attacked-police-rescued-three-accused-and-took-away/">साहिबगंज

: ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, तीन आरोपियों को छुड़ाकर ले गये

18 नवंबर को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार

19 नवंबर को  गुरु नानक जयंती के कारण घरेलू शेयर बाजार बंद था. वहीं 18 नवंबर को घरेलू  शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली थी. ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली से मार्केट पर दबाव बढ़ा था. रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक्स और पीएसयू बैंक के शेयरों में मजबूती रही. लेकिन इसमें मामूली तेजी देखने को मिली. जिसके कारण  मार्केट को अधिक सपोर्ट नहीं मिल सका. कारोबार के अंत मोें सेंसेक्स  372.32 अंकों की गिरावट के साथ 59,636.01 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 133.85 अंकों की गिरावट के साथ 17,764.80 पर बंद हुआ था. इसे भी पढ़े :  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-grenade-explosion-near-army-camp-gate-in-pathankot-investigation-will-be-done-with-the-help-of-cctv-footage/">पंजाब

: पठानकोट में आर्मी कैंप के गेट के पास ग्रेनेड विस्फोट, CCTV फुटेज की मदद से होगी जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही