Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छे विचार और सोच जरूरी : सुदेश महतो

Advertisement
Advertisement
Ranchi: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में गुरूवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पूर्व डीआईजी संजय रंजन समेत कई लोग आजसू पार्टी में हुए शामिल हुए. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रिमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड को बेहतर बनाने के लिए अच्छे विचार और सोच जरूरी हैं. ऐसे लोगों को एक मंच पर लाने की हमारी कोशिशें लगातार आगे बढ़ रही हैं. हमें सभी के विश्वास पर खरा उतरना है.सुदेश कुमार महतो ने संजय रंजन का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा से युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों की कद्र की है. संजय रंजन पुलिस सेवा में रहते हुए राज्य की अपेक्षाओं और समस्याओं को समझा है. आजसू पार्टी आप सभी को सार्वजनिक जीवन में जनता की सेवा करने का सशक्त मंच देगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने जनता को छला है. इस दौरान पूर्व डीआईजी संजय रंजन, उद्यमी कपिल कपूर, अधिवक्ता मेघा कपूर, डॉ. प्रतीक वर्मा समेत रांची के कई उद्यमियों व समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता, सुबोध प्रसाद, डॉ. सुधीर यादव, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, डॉ. यू.सी मेहता, सीमा सिंह, एस अली, डॉ.अशोक नाग, ब्रज मोहन कुमार, परवाज़ खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें - प्रशिक्षु">https://lagatar.in/trainee-ips-became-barwadih-police-station-in-charge-said-consider-the-police-as-your-well-wisher/">प्रशिक्षु

आईपीएस बने बरवाडीह के थाना प्रभारी, कहा- पुलिस को समझें अपना हितैषी

इन्होंने सदस्यता ग्रहण की 

डॉ. पाठक वर्मा, अजय पासवान , करण पासवान,मनीष पासवान ,कुनाल पासवान, आशीष पासवान , नितेश पासवान, अनिकेत पासवान , अंकित कुमार , पिंटू यादव, गुड्डू कुमार, डॉ. कुंदन तिवारी, रवि कुमार, मुकेश कुमार महतो, रिंकी नायक ने थामा पार्टी का दामन. साथ ही अखिल झारखंड छात्र संघ के सचिव सचिन भगत और वरीय उपाध्यक्ष रोशन सेठ के नेतृत्व में नवनीत शंकर भगत, राजेश उरांव, निर्मल सोरेंग, सुकरा उरांव, प्रकाश कुजूर, अजय टोप्पो,आशीष भगत , शंकर उरांव , श्याम उरांव , बिनोद उरांव जागेश्वर साहू, रमेश उरांव, कुलदीप भगत, रोहित कुजूर, बीरचंद उरांव ने सदयस्ता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें -बालूमाथ">https://lagatar.in/balumath-civil-engineer-of-bro-anand-became-junior-engineer-in-phed-department-of-jharkhand-cm-handed-over-the-appointment-letter/">बालूमाथ

: बीआरओ के सिविल इंजीनियर आनंद झारखंड के पीएचईडी विभाग में बने जूनियर इंजीनियर, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही