Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अलविदा ‘टाइगर’, अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी, 8 लाख लोग नौ दिनों से झेल रहे जलसंकट, दिल्ली से पैसा लेकर भागा, गुमला में धराया, 6.54 करोड़ बरामद समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : सूबे के स्कूली शिक्षा मंत्री रहे जगन्नाथ महतो का गुरुवार की सुबह निधन हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर आंदोलनकारी नेता सह मंत्री का पार्थिव शरीर शुक्रवार को चेन्नई से सुबह रांची के हवाई अड्डा पहुंचेगा. सबसे पहले सुबह 7:30 बजे झारखंड विधानसभा में दिवंगत नेता का पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा, जहां श्रद्धांजलि देने के बाद शव को 8 बजे रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए लाया जाएगा. यह जानकारी झामुमो नेता विनोद कुमार पांडेय ने दी है. फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट ने वारंट जारी किया है. मामला वर्ष 2017 का है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय कुमार सिंह ने ढाई करोड़ रुपये अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे. अजय कुमार सिंह लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म न बनाने और पैसे वापस न मिलने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था. गर्मी शुरू होते ही शहर में जलसंकट शुरू हो गया है. रूक्का डैम से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में 8 लाख लोग विगत 29 मार्च से जलसंकट झेल रहे हैं. रांची में ड्राइ जोन वाले क्षेत्रों में जलसंकट और अधिक बढ़ गया है. पूरी निर्भरता सरकारी बोरिंग व पानी टंकी पर हो गयी है. हालात की गंभीरता इसी से समझा जा सकता है कि लोग सुबह से ही बोरिंग- पानी टंकी के पास कतार में लग जा रहे हैं. दिल्ली के सोना कारोबारी टेक चंद सोनी का पैसा लेकर भाग रहे युवक को गुमला पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार था. पुलिस ने उसके पास से करीब 6.54 करोड़ रुपये और सोने के जेवरात बरामद किए हैं. बताते चलें कि गुमला एसपी को बीते चार अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति दिल्ली स्थित करोलबाग में रहने वाले सोना व्यापारी के अपार्टमेंट से करीब 6-7 करोड़ कैश लेकर भागे हैं, जो गुमला के रास्ते राउरकेला जा रहे हैं. जिसे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-3.jpeg"

alt="" width="996" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/02.jpeg"

alt="" width="1361" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-3.jpeg"

alt="" width="1002" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-3.jpeg"

alt="" width="1578" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-3.jpeg"

alt="" width="1395" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-3.jpeg"

alt="" width="1360" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-3.jpeg"

alt="" width="1600" height="1286" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही