Search

कर्मनाशा के पास मालगाड़ी बेपटरी, धनबाद आने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं

Dhanbad : डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेल सेक्शन में कर्मनाशा स्टेशन के पास 22 मई की अल सुबह 3.45 बजे एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरने के कारण इस लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. इसके चलते धनबाद होकर अप लाइन पर गई यात्री ट्रेनें और डाउन लाइन में धनबाद आने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं. धनबाद आ रही अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस सुबह 4.51 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर खड़ी थी. धनबाद से गई गंगा सतलज एक्सप्रेस दुर्गावती में, हावड़ा-ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस भभुआ रोड में, हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस बंधुआ में, हावड़ा-कालका मेल पहाड़पुर में, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस गझंडी में, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस कोडरमा में व हावड़ा-मुंबई मेल हजारीबाग रोड स्टेशन पर कुछ देर के लिए रुकी रही. सुबह 6.25 बजे बेपटरी वैगनों को मालगाड़ी से अलग कर ट्रेनों का परिचालन शुरू कराया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-supply-started-from-18-tankers-in-nirsa-and-agyarkund/">धनबाद

: निरसा व एग्यारकुंड में 18 टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp