Nirsa : कुमारधुबी स्टेशन के पूरब स्थित रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की संध्या मालगाडी की चपेट मे आ जाने के कारण करीब 40 वर्षीय चंदन गोस्वामी उर्फ तारक की मौत घटनास्थल पर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. परिजनो ने मृतक का नाम चंदन गोस्वामी व निवासी चिरकुंडा के गोस्वामीपाडा का बताया. जीआरपी ने शव को कब्जा मे ले लिया है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]
कुमारधुबी में मालगाड़ी ने युवक को रौंदा
Last Updated: Dec 17, 2021 12:00 AM (IST)